अबनाः पहाड़ी इलाकों और उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी है. लद्दाख के कारगिल में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. दिल्ली में जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा वहीं राजस्थान के चुरु में पारा लुड़ककर 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. भीषण सर्दी के चलते घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है.
उत्तर भारत शनिवार को भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में रहा. कोहरे की गहरी चादर के कारण क्षेत्र में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजधानी के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में पारा लुढ़का है.
16 दिसंबर 2017 - 19:00
समाचार कोड: 872825
उत्तर भारत शनिवार को भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में रहा. कोहरे की गहरी चादर के कारण क्षेत्र में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ.